पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंच सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षकों को सौंपी गई जिम्मेदारी

पंच-सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षकों को सौंपी गई जिम्मेदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छभारत अभियान के अन्तर्गत जिले में गुरूवार से स्वच्छता जागरूकता सप्ताह शुरू हुआ। यह सप्ताह गांधी जयंती दो अक्टूबर तक चलेगा। प्रथम दिन आज वातावरण निर्माण के तहत शासकीय कार्यालयों में साफ-सफाई की गई। कलेक्टर नरेन्द्र शुक्ल ने बताया कि स्वच्छता के प्रति जन-जागरण और जनभागीदारी के लिए नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दो अक्टूबर तक स्वच्छता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई, सड़कों, बाजारों, तालाबों, नालियों और जन स्रोतों की साफ सफाई की जाएगी। स्वच्छ पंचायत सप्ताह कार्यक्रमों में सरपंच , पंचायत सचिव, वार्ड पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, शिक्षक, गॉव के सभी स्व सहायता समूह और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। कलेक्टर ने बताया कि 26 सितम्बर को घरों की सफाई एवं व्यक्तिगत स्वच्छता, 27 सितम्बर को पशु शेड की सफाई, 28 सितम्बर को सड़क एवं बाजार की सफाई, 29 सितम्बर को सार्वजनिक स्थानों की सफाई, 30 सितम्बर को जल स्रोतों की सफाई, एक अक्टूबर को चौक-चौराहों, नाली एवं कूड़ा करकट की सफाई और दो अक्टूबर को ग्राम सभा में स्वच्छता के प्रति संकल्प पारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गुरुवार को को ब्लॉक मुख्यालयों में संस्था प्रमुखों एवं छात्रों द्वारा स्वच्छता के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इसी प्रकार कल 26 सितम्बर को व्यक्तिगत स्वच्छता, 27 सितम्बर को कार्यालय, कक्षों एवं शाला परिसर की सफाई, 28 सितम्बर को स्काउट, रेडक्रास, एनसीसी और एन.एस.एस. के छात्रों के साथ सड़क एवं बाजार सफाई में सहभागिता, 29 सितम्बर को स्वच्छता पर चित्रकला, क्विज, रंगोली एवं स्लोगन, 30 सितम्बर को जल स्रोतों की सफाई, रसोई कक्ष, भण्डार कक्ष, खेल मैदान और बगीचे की सफाई, एक अक्टूबर को दादा-दादी, नाना-नानी दिवस, किशोरी बालिका स्वच्छता संदेश और गांधी जयंती दो अक्टूबर को प्रभातफेरी निकालकर स्वच्छता के प्रति जन-जागरण किया जाएगा।