कलेक्टर से मिले जिले के बाल वैज्ञानिक
बालोद|इंस्पायर अवार्डयोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के लिए चयनित जिले के आठ छात्रों ने आज कलेक्टर नरेन्द्र शुक्ल से मुलाकात की। छात्रों ने कलेक्टर को बताया कि वे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगामी चार अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेंगे। कलेक्टर श्री शुक्ल ने छात्रों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला शिक्षा अधिकारी एसके भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी हेतु चयनित विद्यार्थियों में कक्षा दसवीं के प्रफुल्ल कुमार, कक्षा नवमीं के नमन, कक्षा आठवीं की गीतांजली, कक्षा दसवीं के मूलचंद, कक्षा नवमीं के कुलदीप, कक्षा आठवीं की संस्कृति, कक्षा नवमीं की अंजली और कक्षा नवमीं के जितेन्द्र कुमार शामिल हैं।