पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंगा मैया में 801 ज्योति कलश स्थापित, हनुमान चालीसा आज से

गंगा मैया में 801 ज्योति कलश स्थापित, हनुमान चालीसा आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके आस्था के केन्द्र झलमला के गंगा मैया मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर 801 ज्योति कलश की स्थापना की गई है। दोपहर एक बजे समिति के सदस्यों ने ज्योति कलश स्थापित किए। शुरू दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गंगा मैया के दर्शन के लिए प्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं पूरे प्रदेश के हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना को लेकर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार यहां पहुंचकर उन्हें शांति की अनुभूति होती है। नवरात्र के दौरान यहां विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शारदीय महोत्सव के तहत गंगा मैया मंदिर परिसर में 26 सितंबर से विविध कार्यक्रम होंगे। धार्मिक आयोजनों में संगीतमय हनुमान चालीसा अष्टक एवं आरती रोजाना दो बजे से होगा। जिसमें 26 सितंबर को शाउमावि कोटेरा के विद्यार्थी अपने प्राचार्य केआर मेश्राम के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती करेंगे। इसी तरह 27 सितंबर को तक्षशिला एजुकेशन एकेडमी बालोद के स्कूली बच्चें और प्राचार्य राधिका गुप्ता हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

महोत्सव के द्वितीय आकर्षण के रूप में रात 10 से 12 बजे तक महाभारत कथा का आयोजन कापालिक एवं वेदमती शैली में होगा। 26 को सुभद्रा हरण पर पुष्पांजलि पंडवानी पार्टी खैरखुंट की गायिका पुष्पा पटेल प्रस्तुति देंगे। 27 को अभिमन्यु वध पर गुरू कृपा पंडवानी एवं लोककला तेंदुआ के महेन्द्र सिंह चौहान, 28 को अर्जुन शंकर युद्ध पर जग गुरूदेव पंडवानी पार्टी से गंगा बाई मानिकपुरी, 29 को द्रोपदी चीरहरण जय गुरूदेव धौराभाठा लखनलाल यादव, 30 को कीचक वध जय सरस्वती मां पंडवानी पार्टी जयरामनगर से मालाबाई साहू प्रस्तुति देंगे।

दुर्गासप्तशती पाठ होगा : महोत्सवके सभी दिन सुबह 7 बजे से शतचण्डी यज्ञ-दुर्गा सप्तशती स्वर पाठ ओमप्रकाश शास्त्री वृंदावन एवं सहयोगी पंडितों द्वारा किया जाएगा। वहीं दोपहर 2.40 बजे से महेश्वरानन्द शरण बम्हनी श्री हरिकथा सुनाएंगे। 2 अक्टूबर को हवन कार्यक्रम के बाद 3 अक्टूबर को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।

सुरक्षा के लिए जवान तैनात

गंगामैया मंदिर परिसर एवं बाहर में पुलिस के 50 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। जो असामाजिक तत्वों एवं अपराधों पर नियंत्रण रखेंगे। इसके अलावा मंदिर में 18 सीसीटीवी कैमरे लगाए है। जिससे यहां आने-जाने वाले हर व्यक्तियों पर नजर रखी जा स