शिक्षाकर्मियों ने बताई समस्याएं
बालोद|परामर्शदात्री शिक्षाविभाग की बैठक विकासखंड कार्यालय में हुई। शिक्षाकर्मी संघ ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी मांग रखी। जिसमें प्रमुख रूप से पेमेंट द्वारा वेतन की भुगतान, सीपीएफ कटौती संबंधित जानकारी, 10 प्रतिशत एरियर्स की राशि एक जनवरी से क्रमोन्नति का लाभ, सर्विस बुक संधारण, समय पर वेतन का भुगतान, 8 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियों को गृह भत्ता, आवास भत्ता तथा मेडिकल भत्ता देने की मांग शामिल है। साथ ही इन सभी समस्याओं को शासन स्तर पर पहुंचाने की मांग की गई। बैठक में शालेय शिक्षाकर्मी संघ के ब्लाक अध्यक्ष एलेन्द्र यादव, अश्वनी सिन्हा, लोकेंद्र यादव, अजय साहू, संदीप दुबे, राजीव नयन शर्मा, अनिल देवांगन, शैलेन्द्र मिश्रा, दयाराम चुरेन्द्र आदि मौजूद थे।