पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालोद जिले में 2 दिन तक छाई रही बदली

बालोद जिले में 2 दिन तक छाई रही बदली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|बुधवार गुरुवारको मौसम में तब्दीली आने के कारण इन दो दिनों तक बादल छाए रहे। जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम में अचानक हुए परिवर्तन के कारण किसान ज्यादा चिंतित दिखे।

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उतार चढ़ाव रहा है। सुबह-सुबह ठंड लगती है तो दिन चढ़ते ही लोगों को तेज गर्मी लगने लगती है। रात होते ही फिर से ठंड का एहसास होने लगता है। गुरुवार की सुबह 10 बजे तक तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दोपहर से शाम तक तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहा। शाम चार बजे तक दो डिग्री का इजाफा होकर तापमान 26 डिग्री पर पहुंच गया। शाम होते-होते पारा 18 डिग्री हो गया। देर शाम के बाद तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

ओला वृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी

बेमेतरा|अचानकमौसम में परिवर्तन हुआ और गुरुवार को सुबह जिले में तेज बारिश के साथ ओला वृष्टि हुई। इससे हजारों एकड़ में बोए गए कीमती चने की फसल को नुकसान होने की आशंका है। इससे किसान चिंतित हो गए हैं। ज्ञात हो कि चने की फसल पक कर पूरी तरह से तैयार है। इसी तरह मसूर एवं अलसी की फसल भी तैयार हो चुकी है। जिले में करीब 1.50 हेक्टेयर में रबी की फसल बोई गई है आधे से अधिक फसल पक कर कटने की स्थिति में है और इस तरह से अतिवृष्टि के कारण इस वर्ष भी किसानों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

लक्षण दिखे तो डॉक्टरों से करें संपर्क

बीमारियोंके लक्षण होने पर तुरंत डाक्टरों से संपर्क करें। डाक्टरों के अनुसार मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से ही मरीजों की संख्या में इजाफा होता है। इन दिनों भी कुछ ऐसा ही नजारा शहर के अस्पतालों में दिख रहा है।

आने वाले दो दिनों में बादल छाए रहेंगे

मौसमविभाग के अनुसार आने वाले दो दिन बादल छाए रहेंगे। बादल छाए रहने की वजह से ठंड नहीं बढ़ेगी। दो, तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम होने की उम्मीद की जा रही है। इसलिए तापमान में भी बढ़ोत्तरी नहीं होगी। दिन में गर्मी का अहसास होने लगता है।

मौसमी बीमारी के मरीज बढ़े

मौसममें हो रहे उतार-चढ़ाव होने के साथ ही मरीजों की संख्या भी अस्पतालों में बढ़ने लगी है। सरकारी प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि मौसम बदलने से बारिश तो नहीं हो रही है लेकिन इसका असर लोगों पर पड़ रहा है। बदलाव की वजह से वायरल मरीज बढ़ रहे हैं।