कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने शिविर
बालोद|ग्राम ओरमामें गुरुवार को स्नेह शिविर लगाया गया। जिसमें पांच आंगनबाड़ी केन्द्र ओरमा, खरथुली, भोथली,मेड़की एवं सुंदरा के कार्यकर्ता 20 कुपोषित बच्चे शामिल हुए। महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक कुंती मिश्रा एवं पांचों केन्द्र के कार्यकर्ता चंपा, संतोषी, लोमिन नेताम, भावना गजपाल एवं हीरो साहू ने महिलाओं को रेडी टू ईट के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कुपोषित बच्चे भोजेन्द्र, कुमकुम, आर्यन, भावना, समीर, गौरव, साक्षी, योगिता, तरूण, मोहित, तामेश्वर, लेखराज, देविका, कोमिका आदि बच्चों को शिविर में रेडी टू ईट दिया गया।