पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के पंचायत सचिव दूसरे दिन भी हड़ताल पर

जिले के पंचायत सचिव दूसरे दिन भी हड़ताल पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|छत्तीसगढ़ पंचायतसचिव संघ जिला इकाई प्रांतीय आव्हान पर लंबित पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिले के सभी ब्लॉकों में दूसरे दिन हड़ताल जारी रही है। बालोद में शहीद वीर नारायण सिंह नया बस स्टैंड में अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे रहे। सचिवों के हड़ताल में चले जाने से पंचायत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। व्यक्तिगत खाता में वेतन नहीं जाने से प्राण नंबर का प्रक्रिया अधर में लटका हुआ है। परेशान सचिव जनपद मुख्यालय, जिला मुख्यालय एवं राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन में है।