पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम कंवर, सिकोसा और कुसुमकसा के विकास के लिए विधायकों ने लिया गोद

ग्राम कंवर, सिकोसा और कुसुमकसा के विकास के लिए विधायकों ने लिया गोद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोद लेने से गांव का समुचित विकास की उम्मीद

भास्करन्यूज|बालोद

विधायकआदर्श ग्राम योजना के तहत संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक भैयाराम सिन्हा ने गुरुर ब्लॉक के ग्राम कंवर, गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र राय ने गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सिकोसा और डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने डौंडी ब्लॉक के ग्राम कुसुमकसा को गोद ले लिया है।

डीआरडीए के निदेशक अशोक चौबे ने बताया कि ग्राम कंवर के लिए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शैल ठाकुर, ग्राम सिकोसा के लिए उप संचालक कृषि यशवंत के राम और ग्राम कुसुमकसा के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आरएस भोई चार्ज अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

आदर्श ग्राम के लिए क्रियान्वयन समिति गठित

विधायकआदर्श ग्राम योजना के जिला स्तर पर क्रियान्वयन, सतत समीक्षा एवं अंतरविभागीय समन्वय के लिए समिति का गठन किया है। समिति के पदेन अध्यक्ष कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य सचिव और वन मण्डल अधिकारी सदस्य हैं। समिति के सदस्य समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उपसंचालक समाज कल्याण, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, खाद्य अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी और जनसंपर्क अधिकारी बनाए गए हैं।

क्या-क्या होगा इन आदर्श गांवों में

साफ-सफाईऔर स्वच्छता संबंधी आदतों का विकास, दैनिक व्यायाम और खेलकूद सहित स्वास्थ्य परक आदतों का विकास किया जाएगा। मद्यपान, धूम्रपान, नशीले पदार्थों खाने की आदतों में कमी लाने की कोशिश की जाएगी। कृषि आजीविका तथा जैविक कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा।

ग्राम कंवर जिसे विधायक ने गोद लिया है।