- Hindi News
- ब्लॉक के पंचायतों में विशेष ग्रामसभा 16 से
ब्लॉक के पंचायतों में विशेष ग्रामसभा 16 से
डौंडी|सामाजिक आर्थिकऔर जातिगत जनगणना के लिए 16 फरवरी को ब्लाक के सभी 58 ग्राम पंचायतो में विशेष ग्राम सभा होगी। जिसमें सभी लोगों का नाम पढ़कर ग्रामीणों को सुनाया जाएगा। इसके पश्चात सूची को ग्राम सभा द्वारा अनुमोदन किया जाएगा। जनपद डौंडी की सीईओ पीआर साहू ने बताया कि प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के लिए सूची बनाकर डीआरडीए बालोद भेजा जा रहा है। अनुमोदन होने के बाद ग्राम सभा के लिए प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। जो ग्राम सभा में ग्रामीणों की समस्या हल करेंगे।