जसवंत नेशनल गेम्स में करेंगे कमेंट्री
बालोद|दूरदर्शन केअंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कमेंटेटर बालोद के जसवंत क्लाडियस को 35 वें राष्ट्रीय खेलों में डीडी स्पोर्ट्स चैनल में जीवंत आंखों देखा हाल सुनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। टेलीविजन के खेलों की कमेंट्री करने वाले श्री क्लाडियस छत्तीसगढ़ के पहले कमेंटेटर हैं। वे 14 फरवरी तक केरल में होने वाले नेशनल गेम्स में नेटबाल और कबड्डी के महिला पुरुष वर्ग के मैचों की कमेंट्री करेंगे।