बालिका प्रशिक्षण की राशि को लेकर बवाल
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभाग की खोली पोल
भास्करन्यूज|नवागढ़
आंगनबाड़ीकार्यकर्ता विद्या जैन, उर्वशी कौशल, इंद्रावती यादव, र्कीति साहू, प्रभा बंजारे सहित 26 कार्यकर्ताओं ने विभागीय अधिकारी सहित जनप्रतिनिधिनियों को यह लिखित जानकारी दी है कि किशोरी बालिका प्रशिक्षण के नाम पर बालिकाओं को परेशान किया गया है।
खपरी में संपन्न प्रशिक्षण में बालिकाओं के लिए नियमानुसार चाय नाश्ते की व्यवस्था करनी थी। इसके अलावा बालिकाओं को आने - जाने का वाहन भत्ता देना था जो नही दिया गया। कार्यकर्ताओं ने लिखा है कि इस तरह के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं पर खर्च करने का दबाव बनाया जाता है। नवागढ़ ब्लाक में कार्यकर्ताओं की पीड़ा अब सहन से अधिक हो गई है जिसके चलते विभाग के कारनामों को सार्वजनिक किया जा रहा है।
उनका कहना है कि बेमेतरा जिले में इस विभाग की कार्यशैली चर्चा में है। वे जिले के तीनों विधायक दयालदास बधेल, लाभचंद बाफना, अवधेष चंदेल विभागीय मंत्री रमशीला साहू के समक्ष नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। रेडी-टू-ईट योजना के तहत पोषण आहार बनाने वाले समूह के सदस्य विभाग के तथाकथित दलालों से परेशान हैं, जो अधिकारियों का रुतबा दिखाकर उगाही करते हैं। विभाग के कार्य केवल कागजी हैं। 20 से अधिक कार्यकर्ताओं सहित जिम्मेदार अधिकारी मुख्यालय में नहीं रहते। रिकार्ड कागजों में सटीक बन जाता है।
शिकायत की जांच शुरू
^नवागढ़से कार्यकर्ताओं के मिले शिकायत पर परियोजना अधिकारी नवागढ़ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। मैंने किसी को समूहों से उगाही करने के लिए नही कहा है। यदि कोई हमारा हवाला देकर रौब दिखाता है तो उसके खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कराएं। हेमंतसाहू, जिला कार्यक्रम अधिकरी, बेमेतरा
^महिलाएवं बाल विकास विभाग का कार्य संतोषप्रद नहीं है। जब से बालोद से हेमंत साहू बेमेतरा आए हैं। तब से नित नए कारनामे सामनें रहे हैं, जो जिले और विभाग दोनों के लिए चिंताजनक है। दयालदासबघेल, विधायक,