राइस मिलों के प्रदूषण से लोगों को मिलेगी राहत
बालोद|जिला मुख्यालय बालोद के नगरवासियों को अब राइस मिलों के प्रदूषण से राहत मिलेगी। बालोद नगर में संचालित सभी उसना राइस मिलर्स ने अपने मिल में मल्टीपल डस्ट कलेक्टर मशीन लगा लिया है। जिससे राइस मिलों से निकलने वाले काले धुएं, डस्ट एवं प्रदूषण से नगरवासियों कोे राहत मिलेगी।