शिविर में विधायक ने निराकृत आवेदनों पर भी जताई आपत्ति
कलेक्टर के जाने के बाद पहुंचे ने विधायक ने कहा- समस्याएं दूर नहीं हो रही
भास्कर न्यूज|बालोद
गुरुर ब्लाक के ग्राम नारागांव में गुरुवार को लगे जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर के जाने के बाद पहुंचे विधायक ने निराकृत आवेदनों पर भी आपत्ति की। 176 आवेदनों का निराकरण हुआ था। लेकिन विधायक ने इस पर आपत्ति जताई। विधायक का कहना था कि शिविर में कई ऐसे आवेदनों को निराकृत माना गया है जिनमें लिखा गया कि उनका निराकरण एक सप्ताह या 21 दिन के भीतर कर लिया जाएगा। उनका कहना था कि नारागांव में पिछले साल भी शिविर लगा था। इसके बाद भी यहां 300 से अधिक आवेदन आना, इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीणों की समस्या दूर नहीं हो रही है। जिला पंचायत सदस्य ललिता पिमन साहू ने भी किसानों की बातें सुनी।
कलेक्टर सुबह 11 बजे ही शिविर में पहुंच गए थे। उन्होंने लोगों की एक-एक कर समस्याओं को सुना। वे लगातार दोपहर ढाई बजे तक शिविर में रहे।
समस्याएं सुनने राणा सोनईडोंगरी भी पहुंचे
कलेक्टर राजेश सिंह राणा सोनईडोंगरी में ग्रामीणों की समस्याओं सुनने के लिए चले गए। उनके जाने के बाद विधायक भैयाराम सिन्हा आए। वे शाम 5.30 बजे शिविर के समाप्ति तक बैठे रहे। शिविर में दोनों ने ग्रामीणों की समस्या सुनी।
कलेक्टर को ग्रामीणों ने बताई अपनी समस्याएं
उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने, स्मार्ट कार्ड बनाने, राशन कार्ड बनाने, नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति दिलाने, आयुर्वेदिक चिकित्सा भवन निर्माण कराने, हैंडपंप खनन कराने, पेयजल हेतु पाइप लाइन विस्तार कराने, हैंडपंप सुधार, सोलर हैंडपंप लगाने, पानी टंकी निर्माण कराने, पशु औषधालय भवन निर्माण, स्टाॅप डेम, नाली निर्माण कराने ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा।
स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति व बाउंड्रीवाॅल निर्माण की मांग
स्कूल में बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने, शिक्षक नियुक्त करने, जमीन का पट्टा दिलाने, देवगुड़ी निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराने, विद्युत पोल लगाने, इंदिरा आवास दिलाने, गरीबी रेखा श्रेणी में नाम जोड़ने, प्रधानमंत्री मुद्रा येाजना के तहत् ऋण दिलाने, आबादी भूमि दिलाने, सड़क मरम्मत कराने, सामुदायिक भवन निर्माण कराने, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन दिलाने, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र बनाने, नामांतरण कराने और सिंचाई के लिए डीजल पंप दिलाने सहित कुल 337 आवेदन आए।
बालोद। नारागांव में लगे शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते कलेक्टर व अन्य अफसर।