पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुण्यतिथि पर दीनदयाल को किया गया याद

पुण्यतिथि पर दीनदयाल को किया गया याद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रथम ओपन स्कूल दरबारी नवागांव में गुरुवार को लेखक दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर 10वीं ओपन की छात्राओं ने रैली निकालकर नारे एवं स्लोगन के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया। ग्रामीणों व पालकों को पढ़ाई का महत्व बताया। ओपन के शिक्षकों एवं छात्राओं ने कक्षा 3 से 8 के बच्चों को घर-घर जाकर हिंदी के कहानी कार्ड पढ़ने व गणित के दैनिक जीवन से संबंधित सवाल हल करने को दिए। शिक्षक कोमलचंद साहू ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय महान लेखक थे। इनकी पुस्तक एकात्म मानवतावाद में साम्यवाद और पूंजीवाद दोनों की समायोजना की गई है। 1937 में उन्हें स्वर्ण पदक मिला। आयोजन में इंचार्ज सुभाष डोंगरे, दीपक साहू , कृष्णा यादव, गुलशन साहू शामिल रहे।

भाजपा शहर मंडल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय में मनाई। तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद भाजपाइयों ने उनके देश के प्रति समर्पण व योगदान को याद किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष राजा दीवान, शहर मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनी,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाहिद खान, शहर मंडल उपाध्यक्ष शरद ठाकुर, दीपक देवांगन, कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा, मंडल मंत्री अमित दुबे, महामंत्री सुरेश निर्मलकर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

बालोद। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाने के िलए मौजूद लोग।

खबरें और भी हैं...