पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा अध्यक्ष ने कहा मार्च तक कर देंगे बिजली बिल का भुगतान

नपा अध्यक्ष ने कहा- मार्च तक कर देंगे बिजली बिल का भुगतान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद नगर पालिका अंतर्गत वार्डों में तीन दिनों से स्ट्रीट लाइटें जल नहीं रही है। नपा द्वारा बिल भुगतान नहीं किए जाने के कारण बिजली कंपनी ने कनेक्शन काटा है। जिससे शहर के गलियां में अंधेरा छाया हुआ है। तीन दिन के बाद भी कनेक्शन को जुड़वाने जिम्मेदार पहल नहीं कर रहे है।

नपाध्यक्ष शासन की खामियाजों को निकालकर पल्ला झाड़ रहे है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की है। जिसका खामियाजा शहरवासियों को उठाना पड़ रहा है। तीन रात गली में लाइट नहीं जलने से शाम 7 बजते ही लोग घरों से निकलना बंद कर दिए है। अंधेरे की वजह से मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं जिम्मेदार एक-दूसरे की खामियां निकाल रहे है। नागरिक ढालेश कुमार, कृष्ण कुमार, संदीप का कहना है कि पिछले वर्ष ही नगर पालिका को बकाया राशि का भुगतान करना चाहिए था।

कनेक्शन जोड़ने भेजा पत्र
शहर की स्ट्रीट लाइट क्यों नहीं जल रही है? हां बकाया राशि नहीं पटाने की स्थिति में बिजली कंपनी ने कनेक्शन काटा है।

ऐसा क्यों हो रहा है। बकाया राशि पटाने की जिम्मेदारी नपा की है? फंड का अभाव है। इसलिए बकाया राशि का भुगतान नहीं हो रहा है।

तो क्या बकाया राशि का भुगतान नहीं हो पाएगा? बिजली कनेक्शन जोड़ने ईई के नाम पत्र भेजे है। मार्च माह तक बकाया राशि जमा करने के संबंध में जानकारी दी गई है।

मार्च तक करेंगे भुगतान
नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा का कहना है बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए ईई सीएच मरकाम के नाम पत्र भेजा गया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि मार्च तक बकाया राशि का भुगतान कर देंगे। वहीं बिजली कंपनी के ईई का कहना है कि अब तक बकाया राशि का भुगतान करने जिम्मेदारों ने पहल नहीं की है। एक साल से सिर्फ आश्वासन मिलता आ रहा है लेकिन कुछ पहल नहीं की गई है। अब सब कुछ होने के बाद इस तरह से पत्र भी जारी करते है तो कुछ नहीं होगा। हमें भी जवाब भेजना पड़ता है।

पिछले वर्ष अप्रैल से बकाया राशि भुगतान करने नोटिस भेज रहे है। इसके बाद भी बकाया राशि जमा करने कोई सामने नहीं आया। अब मार्च माह में बकाया राशि जमा करने पत्र भी भेजता है तो सोचना पड़ेगा, क्योंकि एक साल तक बिल भी जमा नहीं किए है। सीएच मरकाम, ईई, सीएसईबी बालोद

11 फरवरी को प्रकाशित खबर

खबरें और भी हैं...