- Hindi News
- बस ने बच्ची को कुचला, मौत ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
बस ने बच्ची को कुचला, मौत ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
तहसीलदार ने की 25 हजार मुआवजा देने की घोषणा
बालोद-दुर्गमार्ग पर ग्राम सांकरी में मंगलवार को दोपहर 3.20 बजे एक सड़क दुर्घटना में आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
ग्रामीण सड़क हादसों पर विराम लगाने और मृतक बच्ची के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। घटनास्थल पर प्रशासनिक अफसरों के पहुंचने और मुआवजा की घोषणा करने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद बस चालक पखांजुर निवासी महेश सिंग (33) ने सवारियों को बिना उतारे कांपते हुए तेज रफ्तार में बस चलाते हुए बस को बालोद थाना ले जाकर खड़ा कर दिया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांकरी निवासी दूसरी की छात्रा रागिनी (8) पिता राजकुमार गोस्वामी मंगलवार को दोपहर 3.20 बजे अपने घर से अपने बड़े पिताजी रंजन सिंह गोस्वामी के घर खेलने के लिए जा रही थी। इसी दौरान दुर्ग से बालोद की ओर तेज रफ्तार से रही कांकेर बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बच्ची का सिर कुचला गया और मौके पर ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने बालोद-दुर्ग मार्ग पर 4 से 5 बजे तक चक्काजाम कर दिया। तब तक बच्ची की लाश सड़क किनारे ही पड़ी रही। चक्काजाम के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों के साथ सरपंच कोटवार भी मौजूद थे। चक्काजाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
घटना की जानकारी लगते ही गुंडरदेही तहसीलदार आरके आंचला थाना प्रभारी बीएस सोनी शाम 5 बजे घटनास्थल पहुंचे। तहसीलदार आंचला ने मृतक बच्ची के परिवार को 25 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की और हादसे में बच्ची की जान चले जाने पर दुख व्यक्त किया। थाना प्रभारी श्री सोनी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया।
सदमे से बेहोश हो गई मां
मौतहो जाने की खबर सुनते ही रागिनी की मां पुष्पा गोस्वामी बेहोश हो गई। देर शाम को उन्हें होश आया। होश आने पर वह अपनी बच्ची को याद कर-करके बार-बार रोती रही। रागिनी सबसे छोटी थी। दादा लखनपुरी गोस्वामी (65), पिता राजकुमार (35), मां पुष्पा (28) भाई ओंकार गोस्वामी (11) पूरा प