हीरापुर में भी स्पर्धा
बालोद|ग्राम हीरापुरमें 17 एवं 18 सितंबर को दो दिवसीय अखंड रामधुनी प्रतियोगिता होगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष भान साहू एवं विशेष अतिथि झलमला सरपंच कल्याण साहू, प्रीतपाल साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष रीघुराम साहू होंगे। अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पालक ठाकुर करेंगे। वहीं समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक भैयाराम सिन्हा एवं विशेष अतिथि पूर्व जनपद सदस्य भारत सिंह साहू, सहदेव राम साहू, साहू समाज अध्यक्ष रामचंद्र साहू होंगे। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हलधर साहू करेंगे।