रामधुनी स्पर्धा आज
बालोद (लाटाबोड़)|ग्राम पड़कीभाटमें विश्वकर्मा जयंती पर जय सरस्वती मां रामधुनी समिति एवं ग्रामवासी के तत्वावधान में 17 एवं 18 सितंबर को रामधुनी प्रतियोगिता एवं सम्मेलन होगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 2001 रुपए, द्वितीय 1501, तृतीय 1001, चतुर्थ 701, पंचम 501, षष्ठम पुरस्कार 401 रुपए दिया जाएगा। इसी तरह अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक भैयाराम सिन्हा होंगे। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष हलधर साहू करेंगे। विशेष अतिथि विकास चोपड़ा, सरपंच अशोक मारकंडेय, पूर्व सरपंच द्वारिका राम, पुरुषोत्तम यादव होंगे।