नयापारा में रामधुनी
बालोद|नयापारा बालोदमहामाया रंगमंच में पितृ पक्ष नवमी एवं दशमी पर 17 18 सितंबर को दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल एवं विशेष अतिथि सेवानिवृत्त छगविमं सहायक यंत्री कन्हैया लाल साहू, गजेन्द्रनाथ योगी, पार्षद कुंवर सिंह साहू, कुमुद लाल सोलवंशी, रामकुमार साहू, खेमलाल साहू होंगे। अध्यक्षता जितेन्द्र सोनबोईर करेंगे। वहीं समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक भैयाराम सिन्हा होंगे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष लीला शर्मा करेंगी। विशेष अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष हलधर साहू, भाजपा कोषाध्यक्ष ताराचंद सांखला, विजेन्द्र कुमार साहू, कमलेश सोनी, श्रवण श्रीवास्तव, दीपक देवांगन होंगे।