पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएम मोदी पर डाक टिकट का प्रदर्शन

पीएम मोदी पर डाक टिकट का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|डाकघर मेंपीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके शपथ ग्रहण पर प्रायोजित कव्हर एवं डाक टिकट का प्रदर्शन किया गया है। साथ ही उनकी 3 अगस्त की नेपाल यात्रा पर नेपाल सरकार द्वारा जारी विशेष संस्मरणात्मक आवरण भी लगा है। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के प्रथम उदबोधन की मुख्य ध्यानाकर्षित करने वाले विषयों जैसे प्रत्येक ग्राम में शौचालय की सुविधा एवं सर्व शिक्षा, ग्रामीण अंचल में खुले में शौच से होने वाली परेशानी आदि विषयों पर जारी मेघदूत पोस्टकार्ड भी प्रदर्शित किए गए है। यह जानकारी वरिष्ठ फिलेटेलिस्ट डॉ. प्रदीप जैन ने दी।