पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 हजार 821 किसानों का हुआ पंजीयन

24 हजार 821 किसानों का हुआ पंजीयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|धान खरीदीके लिए किसानों का पंजीयन समिति के माध्यम से की जा रही है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के नोडल अधिकारी ने बताया कि 16 सितंबर तक 69 समितियों के माध्यम से 24 हजार 821 किसानों का पंजीयन हो चुका है। पिछले साल 2013-14 में 80 हजार 672 किसानों का धान 110 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किया गया था। उन्होंने जिले के किसानों से निर्धारित तिथि 30 सितंबर तक आवश्यक दस्तावेज के साथ समिति कार्यालय में पंजीयन कराने कहा है। किसानों को आवश्यक दस्तावजों में फोटो, निर्वाचन कार्ड का एपिक नंबर, मोबाइल नंबर, ऋण पुस्तिका, बैंक खाता, भूमि स्वामी का समिति में सदस्यता क्रमांक, अधिया रेगहा के आधार पर भूमि स्वामी किसान का पत्र एवं अन्य जानकारी मंगाई गई है। इसके अलावा जिन खातों में जैसे फौती या बंटवारा नामा अन्य किसी कारण से पंजीयन में कठिनाई वालों के लिए पंजीयन एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तहसीलदार द्वारा किया जाएगा।