पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रावासों का निरीक्षण करने कलेक्टर ने अफसरों को दिए निर्देश

छात्रावासों का निरीक्षण करने कलेक्टर ने अफसरों को दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभीजिला स्तरीय अधिकारी मैदानी क्षेत्रों के भ्रमण के अवसर पर जिले में संचालित आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण करने के निर्देश कलेक्टर नरेंद्र शुक्ल ने दिए हैं। उन्होंने वहॉ छात्रों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेने, छात्रावासों में भोजन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई की जानकारी लेकर प्रतिवेदन देने कहा है।

श्री शुक्ल मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में उन्हें निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने जिले के समस्त कन्या तथा बालक शालाओं में शतप्रतिशत शौचालय निर्माण की प्रगति, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्देशित किया कि स्कूलों में उक्त आवश्यक व्यवस्था शतप्रतिशत हो यह देखें।कलेक्टर ने कौशल उन्नयन के लिए हितग्राहियों का पंजीयन और प्रशिक्षण कार्य की प्रगति की विभागवार जानकारी ली और धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी लापरवाही पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने जिला और तहसील मुख्यालयों पर जेनेरिक दवाईयों की उपलब्धता, प्रधानमंत्री जन धन योजना, जन्म मृत्यु पंजीयन की प्रगति, जलाशयों में जल भराव और धान उठाव आदि की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। इस अवसर पर वनमंडल अधिकारी ए.के.वाहने, एस.डी.एम. बालोद आलोक पाण्डेय, एस.डी.एम.डौण्डीलोहारा एम.एस.ओट्टी, परियोजना निदेशक अशोक चौबे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।