शिक्षाकर्मियों ने समस्याओं पर की चर्चा
बालोद|नवीन शिक्षाकर्मीसंघ के पदाधिकारियों की बैठक गंगा मैया प्रांगण में हुई। जिसमें शिक्षक पंचायत संवर्ग की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया। जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि विभिन्न समस्याओं में माह के पांच तारीख तक वेतन भुगतान, जनवरी 2014 से बढ़े हुए 10 प्रतिशत डीए एरियर्स का भुगतान, कार्ड, पेमेंट स्लीप शाला में उपलब्ध कराने, ई-पेमेंट शुरू करने, आरएमएसए का भुगतान आदि पर चर्चा की गई। इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए बीईओ को ज्ञापन प्रेषित किया गया। संघ प्रवक्ता ने किशन देवांगन ने बताया कि नवीन शिक्षा संघ के द्वारा कई बार परामर्शदात्री बैठक बुलाने का मांग उच्चाधिकारियों से की गई थी। जो सार्थक हुई। सभी संघ सदस्यों की सहमति से ब्लॉक अध्यक्ष वेदप्रकाश साहू को जिला संगठन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सिन्हा, वेदप्रकाश, विकास लावत्रे, आरके सिन्हा, किशन देवांगन, उमाशंकर कश्यप, डिकेन्द्र डाहरे, गजानंद, लिमेश रात्रे, जेपी साहू, किशन देवांगन आदि उपस्थित थे।