- Hindi News
- विश्वकर्मा जयंती पर आज होंगे विविध आयोजन
विश्वकर्मा जयंती पर आज होंगे विविध आयोजन
व्यापारीलोहे से संबंधित कार्य करने वाले लोग व्यवसायी बुधवार को विश्वकर्मा जयंती पर देवशिल्पी विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना करेंगे। शहर में भी कई स्थानों पर प्रतिमा विराजित किए जाएंगे। दो दिन तक श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा के भक्ति में डूबे रहेंगे।
मंगलवार को देर शाम तक विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर पंडाल सजाने में लगे रहे। शहर सहित ग्रामीण अंचलों में विश्वकर्मा जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बिजली मिस्त्री कल्याण संघ के तत्वाधान में बुधवारी बाजार हनुमान मंदिर प्रांगण में 17 सितंबर को सुबह 8 बजे विश्वकर्मा जयंती मनाया जाएगा।
18 सितंबर को हवन विसर्जन कार्यक्रम होगा। इसी तरह प्लम्बर कल्याण संघ के तत्वाधान में कपिलेश्वर मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पापरा में रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता रखी गई है। न्यू स्टार जागरण समिति के तत्वाधान में ग्राम अंधियाटोला (देवारभाट) में दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता 17 एवं 18 सितंबर को रखी गई है। इसी तरह क्षेत्र के ग्राम बघमरा, मेड़की, जुंगेरा, पाररास, कोहंगाटोला, तरौद, मनौद, जगन्नाथपुर, सांकरा, घुमका, पसौद, नेवारीकला, झलमला, हीरापुर, मालीघोरी, पैरी, बासिन, कोंगनी, सांकरी, निपानी सहित अन्य गांवों में विशेष कार्यक्रम होंगे।