- Hindi News
- जनदर्शन में आए पेंशन, इंदिरा आवास दिलाने, अतिक्रमण हटाने सहित 154 आवेदन
जनदर्शन में आए पेंशन, इंदिरा आवास दिलाने, अतिक्रमण हटाने सहित 154 आवेदन
जिलाकार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम अकलवारा के ग्रामीणों ने बोहारडीह-कंवर मार्ग पर पुल बनाने, ग्राम पंचायत खेरूद के सरपंच ने निर्माण कार्य की राशि जारी करने और ग्राम पंचायत पांगरी के सरपंच ने अवैध कब्जा हटाने संबंधित आवेदन सौंपे।
जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम कसही के ग्रामीणों ने केनाल मरम्मत कराने, ग्राम कोटेरा के घनश्याम ने इंदिरा आवास प्रदान करने, ग्राम नेवारीकला की निर्मला बाई ने विधवा पेंशन दिलाने, ग्राम मोहारा के कन्हैया राम ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, ग्राम पांगरी की फगनी बाई ने राष्ट्रीय परिवार सहायता की राशि दिलाने, ग्राम सरेखा के निहार सिंह ने मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम अरमरीकला के छेदीलाल ने इंदिरा आवास दिलाने, ग्राम जरवाय के ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, शिकारीपारा बालोद के कामदेव ने सीमेंट कांक्रीट सड़क बनाने, ग्राम हल्दी की हेमबती ने इंदिरा आवास दिलाने, ग्राम गब्दी के प्रदीप कुमार ने ट्रायसिकल दिलाने, ग्राम रमतरा की अंबिका बाई ने आबादी भूमि दिलाने, ग्राम मुड़खुसरा के देवेन्द्र कुमार ने विकलांग प्रमाण पत्र बनाने, ग्राम चिचबोड़ के पंचम राम ने वृद्धावस्था पेंशन की राशि दिलाने, ग्राम रमतरा की पिंगला बाई ने राशन कार्ड बनाने और ग्राम साल्हे के दिलीप कुमार ने राशन कार्ड सत्यापन करने संबंधित आवेदन सौंपे। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी मांगों तथा समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर शुक्ल को सौंपे।
कलेक्टर नरेन्द्र शुक्ल आज साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन में जिले के नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आए 154 आमजनों की मांगों तथा समस्याओं को एक-एक कर सहानुभूतिपूर्वक सुनी। उन्होंने उनकी मांगों तथा समस्याओं का शीघ्र ही नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर वनमंडल अधिकारी ए.के.वाहने, एस.डी.एम. बालोद आलोक पाण्डेय, एस.डी.एम.डौण्डीलोहारा एम.एस.ओट्टी, परियोजना निदेशक अशोक चौबे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।