- Hindi News
- शासकीय कॉलेज में होगी 7 प्राध्यापकों की नियुक्ति
शासकीय कॉलेज में होगी 7 प्राध्यापकों की नियुक्ति
शासकीयघनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद जनभागीदारी प्रबंधन समिति की आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष तोमन साहू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास अन्य अधोसंरचना संबंधी निर्णय लिया गया समिति ने सत्र 2014 के लिए महाविद्यालय में गर्ल्स कॉमन रूम, कैंटीन, साइकिल स्टैण्ड, इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक आदि कार्य विभागीय प्रतिवेदन के आधार पर कराने का निर्णय लिया। महाविद्यालय जनभागीदारी सह प्राध्यापक गणित, हिन्दी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीति, समाजशास्त्र, अंग्रेजी आदि विषयों में नई नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाने का प्रस्ताव लिया गया। जनभागीदारी के सदस्यों एवं अध्यक्ष तोमन साहू ने शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार हेतु महाविद्यालय में प्रत्येक क्लास में सीसी टीवी कैमरा एवं प्रत्येक माह जनभागीदारी समिति द्वारा महाविद्यालय का निरीक्षण एवं स्टॉफ इलेक्ट्रॉनिक फिंगर अटेंडेंस मशीन लगाने के सुझाव पर निर्णय लिया गया। महाविद्यालयीन समस्याओं को लेकर जनभागीदारी सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम डॉ. रमन सिंह उच्च शिक्षामंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय से मिलने रायपुर जाने का निर्णय लिया है।
समिति ने गर्ल्स टायलेट की मरम्मत, विधि महाविद्यालय एवं मुख्य द्वार पर रैंप निर्माण, लॉ कॉलेज में मुट कोर्ट निर्माण हेतु 50 हजार, विभागीय कंप्यूटर प्रति स्थापना मरम्मत के लिए एक लाख, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के लिए 60 हजार, स्टेशनरी कार्टिलेज के लिए 20 हजार, बॉटनी प्रायोगिक सामग्री के लिए 26 हजार, प्राणी शास्त्र प्रायोगिक सामाग्री के लिए 38 हजार 850, रसायन प्रायोगिक सामग्री के लिए 50 हजार और भौतिक डार्क रूम कबर्ड फिटिंग के लिए एक लाख रुपए की स्वीकृति दी है। समिति ने दैनिक कर्मचारियों की मासिक मजदूरी भी 500 रुपए बढ़ा दी है। महाविद्यालय में शुध्द पेयजल की व्यवस्था के तहत 4 नग वाटर प्यूरीफाई मशीन लगाने, जिसमें 2 नग दानदाताओं 2 नग समिति द्वारा क्रय करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें एक नग समिति के सदस्य दानदाता दिनेश तापडिय़ा द्वारा दिये जाने का निर्णय लिया गया, जिसे समिति द्वारा स्वागत किया गया।
बैठक में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष तोमन साहू महाविद्यालयीन प्राचार्य सचिव डॉ एम.आई.मेमन, जनभागीदारी सदस्यगण धरम साहू, पालक ठाकुर, खिलेश्वरी साहू, ओमप्रकाश साहू, ईश्वर सिंह राजपूत, शरद ठाकुर, नरेन