पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कसौंदा के हितग्राहियों को नहीं मिल रहा राशन

कसौंदा के हितग्राहियों को नहीं मिल रहा राशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत कसौंदा के छह हितग्राहियों को पात्र होने के बाद भी राशन नहीं दिया जा रहा है। हितग्राहियों ने बताया कि कसौंदा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान सरपंच ग्राम पंचायत द्वारा संचालित किया जा रहा है। सितंबर का खाद्यान्न आवंटन सूची के आधार पर किया जा रहा है। लेकिन सरपंच ने आवंटन सूची की प्रत्येक प्रति के नीचे भाग से छह हितग्राहियों का नाम काटकर अलग कर दिया गया है। इस वजह से पात्र होने के बाद भी हितग्राहियों को शासकीय योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में मंगलवार को हितग्राहियों ने जनदर्शन में कलेक्टोरेट आकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और खाद्यान्न आबंटन की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।

धनेश्वरी विश्वकर्मा, सोहद्रा बाई, इंद्री बाई, कोशिला, बिंदा बाई ने बताया कि सितंबर का राशन लेने के पहुंचे तो सेल्समेन खूब दास कोठारी ने सूची में नाम नहीं होने और राशन कार्ड की फोटो कापी सचिवालय में आगे कार्रवाई के लिए जमा करने कहा। सेल्समेन से विवाद होने पर हितग्राहियों ने जब आवंटन किए जा रहे सूची का निरीक्षण किया तो प्रत्येक प्रति में सीरियल नंबर में अंतर पाया गया। सेल्समेन के अनुसार सूची सरपंच ने कभी रायपुर से तो कभी बालोद से, जनपद पंचायत, बुक डिपो से लाया है।

पात्र होने के बाद भी राशन से वंचित हो रहे हैं हितग्राही

बालोद|गुंडरदेही ब्लॉकके ग्राम मोंगरी के ग्रामीणों ने मंगलवार को जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन सौंपकर हाईस्कूल की समस्या बताई। सरपंच भियंतीन देशमुख, उपसरपंच रघुराम साहू ने बताया कि स्कूल में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। निर्माण एजेंसी ने स्कूल में पाइप लाइन टंकी की व्यवस्था की है लेकिन बोर खनन कार्य नहीं होने और मोटरपंप नहीं होने के कारण ये किसी काम के नहीं रह गए हैं। विद्यार्थियों को पानी पीने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतराम साहू, राधेलाल साहू, पंचूराम साहू, त्रिवेणी सिन्हा ने बताया कि स्कूल में भृत्य, स्वीपर चौकीदार के पदों पर आज तक भर्ती नहीं की गई है।

मोंगरी के ग्रामीणों ने बताई हाईस्कूल की समस्या

कलेक्टर ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्या बताने जिले के विभिन्न गांवों से आए आवेदक।

किसी भी हितग्राही का कार्ड निरस्त नहीं किया है

^पीडीएस सिस्टम के तहत इंटरनेट स