पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परिणाम घोषित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अर्पणा गीतम को मिला गोल्ड

कबीर्स पब्लिक स्कूल में इंटरनेशनल इंग्लिश ओलिंपियाड के नतीजे

सेंटकबीर्स पब्लिक स्कूल में इंटरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड का परिणाम घोषित किया गया। कक्षा दूसरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में इंग्लिश ‘शब्द ज्ञान, भाषा की समझ, ग्रामर, वाक्यों का उचित प्रयोग, स्पेलिंग की जानकारी और व्यावहारिक इंग्लिश पर आधारित प्रश्न पूछे गए।

कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर मप्र सीजी जोन लेवल पर अच्छी रैंकिंग के आधार पर कक्षा आठवीं की छात्रा अपर्णा जाजू और कक्षा सातवीं की छात्रा गीतम काबरा को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही वैभवी मिश्रा, समीर रजा, हनी टुवानी, कोकिला तेलासी भी अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किए। सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और अंकसूची प्रदान किया गया। अध्ययन साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी सेंट कबीर्स के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए जिला स्तरीय आयोजनों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया जिससे सेंट कबीर्स ने एक श्रेष्ठ इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में अपनी पहचान बरकरार रखा। निजी विद्यालयों के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इंग्लिश तात्कालिक भाषा में कोकिला तेलासी विजेता रही जबकि हिन्दी तात्कालिक भाषण में आयुषी साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ‘शशांक तेलासी ने ड्राइंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंट कबीर्स के विद्यार्थी कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों की क्विज स्पर्धा में प्रथम रहे जबकि कक्षा आठवीं और कक्षा बारहवीं तक के क्विज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। केयूर भूषण साहू ने चेस में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी तरह समूह नृत्य में भी विभिन्न वर्गों में छात्राओं ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। प्रिंसिपल कमलकांत साहू ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि विद्यार्थी जीवन में अध्ययन महत्वपूर्ण है।

ओलिंपियाड में अर्पणा गीतम को गोल्ड मैडल मिला।