पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परमेश्वरी जयंती आज जुटेंगे समाज के लोग

परमेश्वरी जयंती आज जुटेंगे समाज के लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलादेवांगन समाज जिला बालोद के तत्वाधान में जिला स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन आज 8 फरवरी को सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण डौण्डीलोहारा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डौण्डीलोहारा विधायक अनिला भेडिंया तथा अध्यक्षता जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष गिरधर देवांगन करेंगे।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में डॉण्डीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमचंद भंसाली, नव ज्ञानोदय समिति डॉ. लोहारा अध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्रा, प्रदेश कल्याण देवांगन समाज अध्यक्ष रामगोपाल देवांगन, उपाध्यक्ष मनराखन देवांगन, महासचिव रामानंद देवांगन, सदस्य जागेश्वर देवांगन, जिला देवांगन समाज बालोद के पूर्व अध्यक्ष बी.एल. देवांगन, डौ.लोहारा नगर पंचायत सीएमओ राजकुमार देवांगन तथा पार्षद द्वय भारती देवांगन द्वारिका देवांगन उपस्थित रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रातः 9 बजे से मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना पश्चात कलश शोभा यात्रा एवं नगर भ्रमण किया जायेगा।

दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिता, दोपहर 2 बजे अतिथि आगमन, स्वागत, उद्बोधन, दोपहर 3 बजे से नवनिर्वाचित सामाजिक जनप्रतिनिधियों का सम्मान, प्रतिभा सम्मान, वरिष्ठ समाज सेवी सम्मान तथा परिचय सम्मेलन किया जाना है।

इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या मेंं उपस्थित होने की अपील जिला देवांगन समाज बालोद, ब्लाक देवांगन समाज डौण्डीलोहारा, मंडल देवांगन समाज डौण्डीलोहारा, भैंसबोड़, सुरेगांव, कोरगुड़ा, नगर देवांगन समाज डौण्डीलोहारा तथा महिला मंडल डौण्डीलोहारा के पदाधिकारियों ने की है।