पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 18 मंडलियों का यज्ञदत्त ने तिलक लगाकर किया स्वागत

18 मंडलियों का यज्ञदत्त ने तिलक लगाकर किया स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद| जिलामुख्यालय बालोद के पाररास वार्ड में आज सस्वर मानस गान प्रतियोगिता 7 से 8 तक दो दिवसीय आयोजन किया गया। जिसके उद्घाटन समारोह के मुख्यअतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा तथा अध्यक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकांत पवार उपस्थित थे।

विशेष अतिथि के रूप में विनोद कौशिक, गिरधर काबरा, दुर्जन साहू, किशोरी लाल साहू तथा पन्नू लाल साहू एवं गौकरण साहू के साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तथा संपूर्ण छग. से प्रतियोगिता में भाग लेने आये 18 मंडलियों का तिलक लगाकर स्वागत करने के उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्बोधन में यज्ञदत्त शर्मा ने मानस गान का शुभारंभ करते हुए राम एवं रावण के चरित्र का बखान करते हुए कहा कि मनुष्य को सच्चाई का साथ देते हुए रामचन्द्र जी के चरित्र को अपनाना चाहिए।

रामायण सहित देश के हर इतिहास इस बात की साक्षी है कि सदैव ही सत्य की जीत होते आई है। परंतु इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। कि सत्य को अपनाने के लिए थोड़ी दिक्कत का सामना करने के साथ साथ लड़ाई लडनी पड़ती है। कृष्णकांत पवार ने कहा कि पाररास वार्ड वासियों द्वारा चुनाव से निवृत्त होने के बाद गांव में जो भक्ति की अलख जगाई है।