- Hindi News
- प्रमाण पत्र लेकर उत्साहित हो उठे विजयी प्रतिनिधि
प्रमाण पत्र लेकर उत्साहित हो उठे विजयी प्रतिनिधि
शनिवारको आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पंच एवं सरपंच पद में जीत हासिल करने वाले नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र दिया गया। तहसीलदार अालोक श्रीवास्तव ने विजेता प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र दिया। सुबह से शाम तक प्रमाण पत्र पाने प्रतिनिधि लगातार पहुंचते रहे हैं। तहसीलदार लाउडस्पीकर के माध्यम से पंचायतवार विजयी प्रतिनिधियों को बुलाकर एक-एक कर प्रमाण पत्र दिया।
इनग्राम पंचायतों के सरपंच प्रतिनिधियों को मिला प्रमाण पत्र : मनराखनचतुर्वेदी ग्राम पंचायत परसदा, धनेश्वरी देशमुख सांकरा ज, ओमीन बाई दरबारी नवागांव, ओमप्रकाश देशमुख जगन्नाथपुर, हिरौंदी मुकुंद साहू घुमका, सखाराम नेताम कोहंगाटोला, कौशल कुमार साहू मनौद, प्रभादेवी निषाद तरौद, राजेश्वरी कोमरे खेरथाडीह, फलेश्वरी तांडव जुंगेरा, नोहरराम मंडावी भोथली, रूखमणी ईश्वर साहू ओरमा, रेखा बाई ठाकुर बघमरा, उर्मिला नेताम टेकापार, चंद्रशेखर यादव नेवारीकला, उर्मिला बाई निषाद देवी नवागांव, टाकिन बाई अरौद, मनोज कुमार भोईनापार, ज्ञानसिंह सोरी खपरी, मीनाबाई ठाकुर लाटाबोड़, ओमिन बाई साहू लोण्डी, बसंतराम साहू भेंगारी, गजेन्द्र भेड़िया पीपरछेड़ी, गामीन बाई अठभैय्या निपानी, फलीता पटेल तमाेरा, संतोष कुमार भारद्वाज अमोरा, धनेश राम साहू मुजगहन, सतीश कुमार भेड़िया नवागांव, ओमेश्वरी साहू बोड़की, बाल्मिकी साबरसाटी बेलमांड, पुरूषोत्तम कुमार यादव पड़कीभाट, सखाराम देवांगन उमरादाह, कीर्तिका साहू हीरापुर, आशा पालक ठाकुर झलमला, सुखसागर निषाद सिवनी, सुरेश कुमार नेताम पोण्डी, गजेन्द्र कुमार यादव जगतरा, जीतेश्वरी साहू परसोदा, जामुन बाई देवदास चिचबोड़, टामेश्वरी सोनखुटिया अंगारी, सरिता ठाकुर जामगांव बी, ओकार दाऊ करहीभदर, लीना डड़सेना कन्नेवाड़ा, प्रेमलाल गोयल पर्रेगुड़ा, दिनेश सिन्हा सांकरा क, देवकी बाई ठाकुर जमरूवा, घनश्याम सिंह ठाकुर देवारभाट, कृष्ण कुमार वर्मा मटिया बी, अमृता नेताम मुल्लेगुड़ा, सरोना बाई कुरैटी मालगांव, हीराबाई गंगबेर नर्रा, धनेश्वरी नरेन्द्र सिन्हा बरही, मिथलेश्वरी भुआर्य डेंगरापार, सुनीती ठाकुर चारवाही, हेमंत कुमार यादव चिरईगोड़ी एवं हेमाबाई खुरश्याम हथौद को प्रमाण पत्र दिया गया।
जपं सदस्यों को दिया गया प्रमाण पत्र
जनपदपंचायत क्षेत्र क्रमांक एक संतोष कुमार देशमुख, दो से रश्मि साहू, तीन से टमुना बाई भुआर्य, 4 से कुलदीप साहू, 5 से देवेन्द्र कुमार बनपाल, 6 से सोहद्रा बाई घृतलहरे, 7 से लता देवी साहू, 8 से हेमंत सिंह धुर्वे, 9 से सत्या गावरे, 10 से ममता गजेन्द्र, 11 से दयानंद साहू, 12 से बिसम्भर सिन्हा, 13 से पुष्पेन्द्र तिवारी, 14 से तामेश्वर लाल ठाकुर, 15 से संतोषी बाई श्रीवास, 16 से अनिता गावड़े को प्रमाण पत्र दिया गया।
शनिवार को विजयी प्रत्याशियों को तहसीलदार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।