- Hindi News
- रेडक्रास के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों का परीक्षण
रेडक्रास के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों का परीक्षण
बालोद|शनिवार कोशासकीय घनश्याम सिंह पीजी कालेज के रेडक्रास यूनिट के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में डा. प्रदीप जैन के नेतृत्व में रेडडीस लेब के विशेषज्ञ टेक्नीशियन द्वारा अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं रक्त समूह परीक्षण किया गया। शिविर में लगभग 200 लोग लाभांवित हुए। इस अवसर पर प्राचार्य एमआई मेमन, रेडक्रास प्रभारी प्रो. राजकुमार जैन, प्रो. कमल साहू, प्रो. जे खलखो, प्रो. डीआर वैद्य, प्रो. एचएल मानकर, प्रो. राघवेश पांडेय उपस्थित थे।