- Hindi News
- सीईओ के शिक्षकों से प्रमाण पत्र मांगना गलत
सीईओ के शिक्षकों से प्रमाण पत्र मांगना गलत
शालेयशिक्षा संघ के पदाधिकारियों ने सीईओ को सूचना के अधिकार के तहत मांगे गए शिक्षक पंचायत के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष एलेन्द्र यादव ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ब्लॉक में कार्यरत शिक्षक पंचायत संवर्ग को 10 फरवरी तक स्वयं उपस्थित होकर अपने सभी प्रमाण पत्रों की छायाप्रति जमा करने का आदेश दिया है।
जो अनुचित है, क्योंकि सभी शिक्षाकर्मियों ने अपने नियुक्ति के समय अपने सभी प्रमाण पत्र सत्यापन करवाकर जमा कर चुके हैं। यदि किसी व्यक्ति द्वारा सूचना के अधिकार के तहत विभाग से जानकारी मांगी गई है तो विभाग काे इस संबंध में जानकारी दिया जाना है। विभाग के पास सभी दस्तावेज पहले से उपलब्ध है। इसलिए यह जिम्मेदारी विभाग की होनी चाहिए। उपाध्यक्ष अश्वनी सिन्हा का कहना है कि एक ओर शिक्षाकर्मियों को वेतन हर माह लंबित रहता है तथा समय पर नहीं मिलता। वहीं दूसरी ओर इस प्रकार के फरमान जारी कर अतिरिक्त बोझ अधिकारियों द्वारा डाला जाता है।
जो गलत है तथा शालेय शिक्षाकर्मी संघ इसका विरोध करता है। कोषाध्यक्ष दयाराम चुरेन्द्र ने कहा कि यदि विभाग को यह जानकारी चाहिए तो इन प्रमाण पत्रों के संकलन तथा छायाप्रति के लिए लगने वाली राशि का इंतजाम करें। विरोध करने वालों में खिलानंद देवांगन, अजय साहू, संदीप दुबे, लोकेन्द्र यादव, राजीव नयन शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, छोटेलाल चंद्राकर, फलेश देवांगन आदि शामिल है।