पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया

कांग्रेस ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद| जिलेके सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव 13 फरवरी को होने जा रहा है। जिसकी अधिसूचना जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी जनपद पंचायत क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाए जाने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जनपद पंचायत बालोद के लिए रविप्रकाश यादव, गुरूर जनपद पंचायत के लिए नौशाद कुरैशी, डोंडीलोहारा जपं के लिए गिरिश चंद्राकर, डौंडी के लिए अशोक बाघमार और गुंडरदेही जनपद पंचायत के लिए युवराज साहू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।