पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय में शामिल हुए 935 विद्यार्थी

नवोदय में शामिल हुए 935 विद्यार्थी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|शनिवार कोजिला मुख्यालय में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हुई। जिसमें ब्लॉक के 935 विद्यार्थी शामिल हुए। सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक चले परीक्षा में बालक आदर्श शासकीय उच्चतर में कुल दर्ज संख्या 476 में 448 उपस्थित एवं 28 अनुपस्थित रहे। वहीं कन्या आदर्श उमावि में कुल 497 में 487 उपस्थित एवं 10 अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल 973 परीक्षार्थी में 935 उपस्थित एवं 38 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में अशाब्दिक प्रश्न पूछे गए थे। बौद्धिक, गणित, भाषा पर आधारित कुल 100 प्रश्नों को परीक्षार्थियों ने हल किए।