पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह महीने पहले बनी सड़क की उखड़ गई डामर, मुरुम डालकर मरम्मत

छह महीने पहले बनी सड़क की उखड़ गई डामर, मुरुम डालकर मरम्मत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छह महीने पहले बनी सड़क की उखड़ गई डामर, मुरुम डालकर मरम्मत

बंसुला.करोड़ोंरुपए खर्च कर बनाई सड़क बरसात में ही उखड़ने लगी है जगह जगह अनगिनत गड्ढों में सड़क तब्दील हो चुकी है। उखडी हुई सड़क पर गिट्टी का डस्ट अथवा अन्य पाटने के बजाय ठेकेदार सड़क के किनारे के मुरूम को खोदकर पाटा जा रहा है। इस वजह से राहगीर दुर्घटना के शिकार बन रहे है। बसना मार्ग तक डामरी करण हुए 6 माह भी नहीं हुए है कि डामर की परते उखड़ने लगी है जगह-जगह गढ्ढे निर्मित हो गए है, पिछले दिनों भुलका के पास ठेकेदार द्वारा पेंच रिपेयरिंग के नाम पर सड़क को खोद कर छोड़ देने से एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई हादसे के बाद ठेकेदार द्वारा आनन फानन में रात को ही गढ्ढे को पाट दिया गया। इधर इस हादसे से ग्रामीणों में ठेकेदार एवं पीडब्लूडी विभाग के प्रति गहरा रोश व्याप्त था, तथा सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा बरती गई लापरवाही की वजह से सड़क उखड़ गया है। सागरपाली, भंवरपुर, बसना मार्ग लोक निर्माण विभाग की कार्य एजंेसी में ठेकेदार द्वारा 13 करोड़ की लागत से किया गया है। बरतियाभांठा से नेशनल हाइवे (बिहारी ढाबा) तक डामरी करण पिछले मई जून में पूर्ण किया गया था। बरसात का पानी पड़ते ही डामर की परते उखड़ ने लगी इसकी शिकायत क्षेत्र के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उच्च अधिकारियों से की गई थी।ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग प्रारंभ से ही विवादों एवं शिकायतों की सड़क बनी हुई है। जिसमें पीडब्लूडी विभाग के अभियंता, एसडीओ, एवं ईई तक हमेशा शिकायत सड़क की गुणवत्ता को लेकर किया जाता रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस 13 करोड़ की सड़क पर लगभग 1300 से भी अधिक गड्ढे होने की बात कही।