कचरे से बढ़ी परेशानी
बसना|नगर पंचायतबसना द्वारा इन दिनों नाली सफाई की जा रही है। जिसे जेसीबी द्वारा किया जा रहा है। ट्रैक्टर्स के माध्यम से कचरा नगर के बाहर फेका जा रहा है। ट्रैक्टरों के पिछले ढक्कन होने के कारण कचरा रोड में ही गिर रहा है। जो धूप में सूखकर धूल के रूप में उड़ रहा है। पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण लोगों को धूल से परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर पंचायत के रवैए पर नाराजगी जताई है।