- Hindi News
- शिकायत के बाद भी कार्यवाई नहीं होने से ग्रामीणों में अाक्रोश
शिकायत के बाद भी कार्यवाई नहीं होने से ग्रामीणों में अाक्रोश
शिकायत के बाद भी कार्यवाई नहीं होने से ग्रामीणों में अाक्रोश
बसना(बंसुला)| रामभांठाऔर बडेसाजापाली उपवन परिक्षेत्र आते है। इन पर बहुताय संख्या में पेड़ नियमित कटाई करने की शिकायत भी बसना वन विभाग को ग्रामीणों के द्वारा मौखिक में किया जाता रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वनक्षेत्र से सरई, खैर, सेनहा, बीजा, पलाश, गोहरा सहित कई बहुमूल्य वृक्षों की कटाई किया गया है। अवैध रूप से कटाई किए हुए वृक्षों की कटे ठुठो को मिटटी से पाटकर अथवा गोबर का लेप लगाकर भ्रमित करने में विभागीय अधिकारी कर्मचारी अव्वल रहते है। इस क्षेत्र से अवैध रूप से लकड़ी कटाई करके दूसरे प्रांतों तक भेजे जाने की भी खबर सामने रही है।
रामभाठा और बडे़ साजापाली परिक्षेत्र में कट रहा जंगल
बेखौफ काटे जा रहे पेड