- Hindi News
- एक माह से ज्यादा हो गया सड़क को जर्जर हुए, मरम्मत करने की दिशा में विभागीय कार्रवाई अभी भी शून्य
एक माह से ज्यादा हो गया सड़क को जर्जर हुए, मरम्मत करने की दिशा में विभागीय कार्रवाई अभी भी शून्य
बारिश में खुल गई सड़क की कलई
बंसुला(बसना)| ग्रामअरेकेल से गुजरने वाली लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ब्लाक मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर में स्थित अरेकेल ग्रामवासियों के लिए सड़क मुसीबत बन गई है। एक माह पहले हुई बारिश के समय सड़क के किनारे कि ओर मिट्टी और डामरीकरण सड़क पानी में बह गया है साथ ही उसी जगहों पर लगभग 4 से 5 फिट गढ्डे हो गए है जिससे लोगों को आने-जाने में बेहद परेशानी हो रही है। इस सड़क से चार पहिया वाहन मुश्किल से निकल पाती है। इस मार्ग से अरेकेल, कुड़ेकेल, पोटापारा, जमड़ी, सिरको, के साथ-साथ कई गांवों के लोग इसी मार्ग से आवाजाही करते है। साथ ही स्कूली बच्चे और गांव के छोटे बड़े किसान खरीदी बिक्री करने के लिए बसना इसी सड़क का उपयोग कर बसना आते है। ग्रामीणों ने बताया कि गढ्डे की वजह से कई बार दुर्घटना घटित हो चुकी है और कई बार स्कूली बच्चे भी गढ्डे में गिर चुके है। फुर्सत नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़को की हालत दयनीय हो गई है।
हर दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं
लगातार बारिश से पीडब्लूडी सड़कों का पोल इन दिनों खुलने लगी है। लाखों रुपए की लागत से सड़कों की मरम्मत कराई जाती है लेकिन एक बारिश में सड़क बह जाती है लिहाजा लोक निर्माण विभाग द्वारा गांवों में ठेकेदारों के भरोसे सड़क बनाने का ठेका तो दे देते है लेकिन अफसरों के पास सायद समय नंही रहता सड़क की गुणवक्ता जांचने में जिससे दिनों दिन सड़क की हालत सुधरने के बजाए और गढ्डे में तब्दील होते जा रहे है। ग्राम के विशाल नंद, ब्रिज दास, देव दास, गोकुल चैहान, अशोक, नंदकिशन साव, जयप्रकाश, संजय, आर्यन, देशराज के अलावा गांव के लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग शासन प्रशासन से की है।