एनएसएस का खुला मंच आयोजित
राष्ट्रीयसेवा योजना जीवन शैली की संस्कारों युक्त एक परंपरा है जिसे जीने का अानंद स्वयं सेवकों को लक्ष्य प्राप्ति पर मिलता है। यह समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व के विकास का एक सुंदर मंच है जो वर्तमान समय में सेवा और त्याग की शिक्षा प्रदान करता है। उक्त बाते सुरेंद्र सिंह ने व्यक्त की। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस खुला मंच की अध्यक्षता डा एएल पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजली मुखर्जी, केपी वर्मा, गीता वर्मा उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत किया गया। रासेयो की विद्यालयीन विकास में किस प्रकार साथ रहा है।
वरिष्ठ स्वयं सेवक संजय अग्रवाल, अजय शेंडे, सचिन देवांगन, मनीष अग्रवाल, हेमंत पोर्ते एवं कन्हैया लाल रात्रे को स्मृति चिंह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जेपी एस नेताम, केके साहू, पीके प्रधान रमेश कुमार सोनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में अमित पटनायक, किशन साव, किशोर पटेल, लेखराम डड़सेना, देवेंद्र साव का योगदान रहा।