- Hindi News
- मार्निंग वाक के लिए निकली दो किन्नरों की मौत
मार्निंग वाक के लिए निकली दो किन्नरों की मौत
हाईवे53 एक बार फिर रक्तरंजित हुई है। सुबह बसना के शहरी हलके में ही मार्निंगवाक के लिए निकले दो किन्नरों की क्षत-विक्षत शव देख लोग हतप्रभ रह गए।
बेहद तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को इतनी जबरदस्त ठोकर मारकर रौंदा है कि सौ मीटर से भी अधिक की लंबाई तक दोनों के शव बिखर गए। मांस के लोथडे हाईवे में घंटो पड़े रहे। दोनों किन्नरों की पहचान फुलबाई खातमा (55) एवं श्यामूबाई (38) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों किन्नर राेज की तरह मार्निंग वाक के लिए निकले थे। अज्ञात वाहन ने दोनों को अपने चपेट में लेकर सौ मीटर तक कुचला है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया।