ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
गौरटेक के पास रविवार शाम ट्रक की चपेट में आने से दंपति की मौत हो गई। सोशल मीडिया की बदौलत मृतकों की पहचान हुई। हालांकि पुलिस देर शाम तक शिनाख्त न होने की बात कहती रही।
मामले की जांच की जा रही है। बसना में सरकारी विभाग का चपरासी सुंदर मणि (35) और प|ी दुखु भोई बसना से तोषगांव अपने घर जा रहे थे। इस दौरान गौरटेक के पास अंगूर लेकर जा रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। ट्रक की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें पहुंची और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी सोशल मीडिया से लोगों को मिली और मृतकों की शिनाख्त भी हुई। हालांकि बसना पुलिस ने अब तक शिनाख्ती की पुष्टि नहीं की है। महीनेभर में अंगूर लेकर जा रहे ट्रक से हुई यह तीसरी घटना है। हादसों में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।