पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रद्धांजलि देकर देश विरोधियों का किया पुतला दहन

श्रद्धांजलि देकर देश विरोधियों का किया पुतला दहन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसना|सियाचिन में तैनात देश के जवान, जो हिमस्खलन के कारण देश के लिए शहीद हुए, उन्हें कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। नगर के मुख्य चौक में बसना एवं आस पास के सैकड़ों की तादाद में युवाओं ने हिस्सा लिया। इसके पश्चात जेएनयू में हुए राष्ट्रविरोधी कार्य जिसमें अफजल गुरु जैसे आतंकवादी का समर्थन, पाकिस्तान का समर्थन, कश्मीर तथा केरल की आजादी जैसी विचारधारा रखने वालों के विरोध में पुतला दहन किया गया। इसमें मुख्य रूप से रमेश अग्रवाल, जितेंद्र त्रिपाठी, मुकेश जोशी, राजेंद्र पटेल, किशोर साव आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...