पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विरोध दरकिनार, हाता ग्राउंड में होगा लोकोत्सव का आयोजन

विरोध दरकिनार, हाता ग्राउंड में होगा लोकोत्सव का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्तरदशहरा के दौरान लोकोत्सव के आयोजन स्थल को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कलेक्टोरेट में शुक्रवार को बस्तर दशहरा समिति की बैठक में इस दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया। दशहरा पर्व पर हर साल होने वाले बस्तर लोकोत्सव के आयोजन पर भी चर्चा की गई। हालांकि बैठक में स्थल को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था, लेकिन हाता ग्राउंड की जगह इसके लिए दूसरे विकल्प की बात जरूर कही गई थी। शनिवार को हाता ग्राउंड में प्रदर्शनी की शुरू हुई तैयारी के बाद इसका विरोध भी शुरू हो गया। इधर खेल प्रेमी लोक अदालत में हुए राजीनामे का भी हवाला दे रहे हैं जिसमें हाता ग्राउंड में खेल की गतिविधियों के अलावा और कोई भी आयोजन नहीं होने देने पर बीडीसीए और नगरपालिक निगम सहमत हुए थे। लेकिन सार्वजनिक आयोजनों जिनमें सामाजिक और राजनैतिक कार्यक्रम भी शामिल हैं, के लिए शहर के बीच इससे सही जगह कोई और उपलब्ध ही नहीं हैं जहां इस तरह के बड़े आयोजन किए जा सकें।

क्याहै परेशानी हाता ग्राउंड को लेकर : हाताग्राउंड में खेल गतिविधियों के अलावा अन्य सामाजिक और राजनैतिक आयोजन होते रहे हैं, लेकिन बारिश के समय होने वाले इन आयोजनों में कीचड़ से मुक्ति दिलाने यहां डस्ट डाल दिए जाते हैं। आयोजन खत्म होने के बाद इस मैदान को दोबारा खेलने लायक बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के बीच सबसे पुराने इस मैदान को खेल के लिए ही आरक्षित रखने की पहल की गई थी। जिसके बाद नगरपालिक निगम के पदाधिकारियों ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी थी।

जगदलपुर. साल भर हाता ग्राउंड पर कई क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। फाइल फोटो

महापौर-सभापति पर बेबसी का आरोप भी

हाताग्राउंड पर लोकोत्सव की तैयारी के साथ ही अब इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। युकां नेता हेमू उपाध्याय ने कहा कि बस्तर के खिलाड़ियों के साथ विधायक एवं महापौर ने धोखा किया है। दोनों नेताओं ने कुछ दिनों पूर्व बीडीसीए के एक क्रिकेट प्रतियोगिता में कहा था कि इस मैदान पर खेल के अलावा और कोई आयोजन नहीं होंगे, लेकिन इस मुद्दे पर वे मौन हैं। पार्षद संतोष यादव और कांग्रेस नेता संजीव शर्मा ने भी इस मामले में महापौर और सभापति पर कटाक्ष किया है। इन नेताओं के अनुसार एमआईसी में पास होने के बाद भी इस निर्णय को क्रियान्वित नहीं करवा पाना इन नेताओं की