पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अाम के बगीचे तैयार करने जुटा विभाग

अाम के बगीचे तैयार करने जुटा विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^जिले में फलदार पौधों के रोपण को बढ़ावा देने किसानों की आय बढ़ाने के लिए आम के पौधे लगवाए गए हैं। काजू प्लांटेशन के मिले लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। जिन किसानों ने काजू प्लांटेशन में लापरवाही बरती है उनसे इसकी जानकारी ली जाएगी।”

एनएसतोमर, उपसंचालकउद्यानिकी विभाग

जगदलपुर| फलदारपौधों के रोपण को बढ़ावा देने की कवायद में जुटा उद्यानिकी विभाग। काजू के बाद अाम के बगीचे बनाने पर दिया जा रहा जोर।

बस्तर के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने उद्यानिकी विभाग तमाम कवायद कर रहा है। अाम के बगीचे तैयार करने के लिए किसानों को मुफ्त में पौधे दिए जा रहे हैं। विभाग के तकनीकी अधिकारी एके दुबे ने बताया शासन की इस योजना का लाभ हर किसान को दिया जा रहा है।

बगीचे तैयार करने के लिए 200-250 रुपए में मिलने वाले आम के पौधे मुफ्त में बांटा जा रहा है। जिसका फायदा इस साल बड़े पैमाने पर किसानों ने लिया। गौरतलब है कि पिछले साल विभाग को शासन से 4 हजार हेक्टेयर में काजू प्लांटेशन का लक्ष्य मिला था जिसे वह पूरा नहीं कर पाया।

आम के पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए इस साल जिले में 129 हेक्टेयर क्षेत्र में आम के पौधे लगवाए जा रहे हैं। जिसका लाभ 150 किसानों ने लिया है। तकनीकी सहायक ने बताया इस योजना में दशहरी बैगनफल्ली आम की प्रजातियों को तवज्जो दिया गया है। इसके अलावा कई किसानों ने अपनी पसंद की कुछ वैरायटियों का चयन भी किया है।

फलदार पौधों के रोपण के बाद जो किसान इन पौधों को शत प्रतिशत जीवित रख पाएगा उसे उद्यानिकी विभाग द्वारा 1467 रुपए से लेकर 2 हजार 42 रुपए दिया जाएगा। तकनीकी अधिकारी ने बताया हर साल मिलने वाले अनुदान से किसान पौधों की देखभाल सही ढंग से करेंगे।