पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय मुकाबलों की मेजबानी करेगा बस्तर

राज्य स्तरीय मुकाबलों की मेजबानी करेगा बस्तर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जगदलपुर

राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद स्पर्धा के तहत बस्तर को एथलेटिक्स, तीरंदाजी और जूडो के मुकाबलों की मेजबानी का इस साल मौका मिला है।

तीरंदाजी में बालिका अंडर 19 और बाकी दोनों खेलों में 14, 17 और 19 आयु वर्ग के एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी और अधिकारी यहां पहुंचेंगे। 14 से 17 अक्टूबर के बीच एथलेटिक्स इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, जूडो इंडोर स्टेडियम और तीरंदाजी धरमपुरा खेल परिसर में सारे मुकाबले होंगे। स्पोर्ट्स टीचर सुनील पिल्ले के मुताबिक शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। ट्राइबल, एजुकेशन के सभी पीटीआई मिलकर स्पर्धाएं करवाएंगे।

दशहरा के बाद सारी व्यवस्थाएं पूरी करवाई जाएंगी। अहम यह है कि इस स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को नेशनल खेलने का मौका मिलेगा। हार-जीत से ज्यादा खिलाड़ी का प्रदर्शन महत्वपूर्ण रहता है।

एक जोन से आएंगे 150 खिलाड़ी

}चारदिन तक चलने वाले मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के रूकने, भोजन की व्यवस्था की जाएगी। शहर की धर्मशालाओं, सामाजिक भवनों समेत विभिन्न स्कूलों में बालक-बालिकाओं को ठहराया जाएगा।

}हर जोन से 150 खिलाड़ी शामिल होंगे। इस तरह सात जोन से 1050 खिलाड़ियों के साथ उनके कोच, मैनेजर समेत अधिकारी पहुंचेंगे।

}समारोह के साथ उद्घाटन और समापन होगा खेलों का। विजेता टीमों के अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

}अगले कुछ दिनों में यातायात, भोजन, मैदान से लेकर विभिन्न कार्यों को अंजाम देने एक दर्जन समितियां शिक्षा विभाग द्वारा गठित की जाएंगी।

}इसके पीछे वजह यह है कि बाहर से आने वाली टीमों के खिलाड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत महसूस हो।

प्रदेश के सात खेल जोन से एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचेंगे बस्तर। 14 से 17 अक्टूबर के बीच होंगे मुकाबले शहर के तीन मैदानों में।