- Hindi News
- अफसरों पर एफआईआर की मांग की शहर कांग्रेस ने
अफसरों पर एफआईआर की मांग की शहर कांग्रेस ने
रायपुर. राजधानीकी घटिया सड़कों को लेकर शहर जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की। उन्होंने आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो थाने में जाकर इसकी शिकायत की।
जिलाध्यक्ष विकास उपाध्याय ने कहा कि पिछले कई महीनों से शहर कांग्रेस आंदोलनरत है और अब वर्तमान लोक निर्माण मंत्री द्वारा कहा जा रहा है कि रायपुर जैसा घटिया काम तो घोर नक्सली इलाके बस्तर में भी नहीं हुआ है। लेकिन केवल बैठक से काम नहीं चलेगा।
अभी तक किसी भी अफसर और इंजीनियर पर कोई कार्रवाई नहीं गई। इस मौके पर अजीज भिंसरा, संदीप तिवारी, राजू नायक, शिरीष अवस्थी मौजूद थे।