मारे गए नक्सलियों की नहीं हुई शिनाख्त
मारे गए नक्सलियों की नहीं हुई शिनाख्त
जगदलपुर. मारडूमथाना के हर्राकोडेर इलाके में दो दिन पहले पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। जिनके शव महारानी हास्पिटल में मरच्युरी में रखवाए गए हैं। शनिवार को उनके एक्स-रे करवाए गए पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया पूरी करवाई गई। पीएम रविवार को होगा। वहीं मृत नक्सलियों की शिनाख्त के लिए इलाके से दो-तीन लोग बुलाए गए लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई। बस्तर एसपी अजय कुमार यादव के मुताबिक मारडूम, हर्राकोडेर समेत आसपास के कुछ लोगों की मदद शिनाख्ती के लिए ली जा रही है।