24 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी
पिछले दो दिन से बस्तर के ज्यादा इलाकों में अच्छी खासी बारिश हुई है। शुक्रवार की शाम और फिर रात भर हुई बारिश ने इस सीजन में अभी तक औसत 1223.4 मिमी वर्षा को पीछे छोड़ दिया।
मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 20 सितंबर तक 1249.3 मिमी वर्षा रिकार्ड हो चुकी है। अभी इस सीजन में 10 दिन का समय शेष है। दूसरी ओर कम दबाव के क्षेत्र के चलते शुक्रवार को बस्तर में 72 घंटे तक कुछ स्थानों पर मध्यम से ज्यादा और कहीं-कहीं पर भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई थी।
सहायक वैज्ञानिक गोपाल राव के मुताबिक रविवार को भी बस्तर समेत अन्य जिलों में ज्यादा बारिश की संभावना है। संभाग मुख्यालय आसपास के क्षेत्रों में 36 घंटे के अंदर 143.3 मिमी बारिश हुई है।