संभाग की पहली एमआरआई मशीन
संभाग की पहली एमआरआई मशीन
जगदलपुर.बस्तरसभांग की पहली एमआरआई मशीन अब जगदलपुर में उपलब्ध है। स्थापना की 36 वीं वर्षगाठ मना रहे डाॅ चिखलिकर स्केन एंड रिसर्च सेंटर मेें शीध्र ही इस मशीन का लाभ स्थानीय मरीजों को मिलेगा। एआईरिस-टु नाम की यह जापानी मशीन 3-डी ईमेजिंग की सुवीधा प्रदान करती है। बस्तर संभाग समीपवर्ती क्षेत्र में सर्वप्रथम स्थापित कम्प्यूटराइज्ड डिजीटल केन्द्र में इससे पूर्व कलर डाप्लर, डिजिटल एक्सरे, सोनोग्राफी, ओपीजी, पेथोलाजी एवं गाईडेड प्रोसीजर की सुविधा उपलब्ध है।
कन्सलटेंट रेडियोलाजिस्ट के रूप में देश के नामी चिकित्सा संस्थानों में सेवा दे चुके डाॅ अभिजीत चिखलिकर ने बताया इस मशीन से ब्रेन, स्पाईनल कॅाड, बोन्स एवं जाइंडिस, ब्रेस्ट, हृदय एवं रक्त धमनी, अंदरूनी आर्गन जैसे लीवर एवं प्रोस्टेट ग्लैड की एंजियोग्राफी भी की जा सकेगी। सभी प्रकार के केंसर ट्यूमर को यह मशीन आसानी से ट्रेस कर सकती है। मेगनेटीक रेजोनेन्स इमेजिंग द्वारा मानव शरीर पर प्रभावी मेग्नेटिक फिल्ड एवं रेडियो तरंगो के माध्यम से विस्तृत इमेज प्राप्त की जा सकती है।